औरंगाबाद, दिसम्बर 1 -- मदनपुर स्टेडियम में विश्व दिव्यांगता दिवस पर प्रखंड स्तरीय शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दिव्यांग बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों को बीडीओ डॉ. अवतुल्य कुमार आर्य ने पुरस्कृत किया। बिहार शिक्षा परियोजना के तहत 6 से 18 आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों के बीच दौड़, उंची कूद, लंबी कूद, गीत-संगीत और अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बेरी उच्च माध्यमिक विद्यालय के रितेश कुमार ने एकल गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मनिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के सुदर्शन कुमार दूसरे और वार उच्च माध्यमिक विद्यालय की सीमा कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। मदनपुर अनुग्रह उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राएं पिंकी कुमारी और काजल कुमारी...