भभुआ, जनवरी 16 -- कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए विज्ञान व तकनीक आधारित मॉडल पीएम श्री उच्च विद्यालय अधौरा प्रथम, खामकला द्वितीय व चैनपुरा तृतीय स्थान पर रहा (युवा पेज) अधौरा, एक संवाददाता। प्रखंड स्तरीय बल प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (पीबीएल) मेले का आयोजन शुक्रवार को मध्य विद्यालय अधौरा परिसर में किया गया। इस मेले में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने नवाचारी व उपयोगी मॉडल प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का उद्घाटन निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी झूरी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। पीबीएल मेले का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता तथा व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ावा देना था। मेले में बच्चों ने विज्ञान एवं तकनीक से जुड़े कई आकर्षक और समाजोपयोगी मॉडल प्रदर...