भागलपुर, दिसम्बर 4 -- जिलाधिकारी द्वारा गठित प्रखंड स्तरीय जांच दल ने बुधवार को रेफरल अस्पताल का जांच किया। जांच दल में शामिल अपर समाहर्ता, लोक शिकायत निवारण सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी धीरेन्द्र कुमार मिश्रा, बीडीओ संजीव कुमार ने रेफरल अस्पताल पहुंचकर हर बिंदु से बारिकी से जांच किया। जांच के दौरान डिप फ्रीजर में रखे वैक्सीन, नियमित टीकाकरण कक्ष, साफ-सफाई सहित लेवर वार्ड सहित पूरे परिसर को देखा। बीडीओ संजीव कुमार ने बताया कि इसके पूर्व किसनपुर पंचायत में विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, जनवितरण प्रणाली की दुकान की जांच की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...