किशनगंज, फरवरी 22 -- दिघलबैंक, एक संवाददाता शनिवार को आदर्श मध्य विद्यालय तुलसिया के प्रांगण में प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेले का आयोजन किया गया।मेले का उद्घाटन मौके पर मौजूद प्रखंड के विभिन्न संकुलों से आये संकुल समन्वयकों,संचालकों,शिक्षकों एवं प्रखंड संसाधन केंद्र के कर्मियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रखंड संसाधन केंद्र दिघलबैंक के तत्वावधान में आयोजित इस प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेले में प्रखंड के सभी 16 संकुल संसाधन केंद्रों पर पिछले दिनों हुए संकुल स्तरीय टीएलएम मेले के विजेता प्रतिभागियों ने भाग लिया। मेला में प्रखंड के विभिन्न संकुलों से आये शिक्षकों ने हिन्दी,उर्दू, अंग्रेजी, गणित एवं पर्यावरण जैसे विषयों को पढ़ाने के लिए व्यवहार में लाये जाने वाले शिक्षण अधिगम सामग्रियों (टीएलएम ) का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए और अपने पठ...