आरा, जनवरी 19 -- आरा,हिप्र.। शहर के केजी रोड स्थित राजकीय कन्या प्लस टू स्कूल में सोमवार को आरा सदर प्रखंड के तहत आपन भोजपुर निपुण भोजपुर कार्यक्रम के तहत प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेला- 3 का आयोजन हुआ। मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हेमंत ने शिक्षकों को बताया कि कैसे हम लोग कक्षा के बाद भी पांच मिनट में अपनी कक्षा को और बेहतर बना सकते हैं l डीपीओ एसएसए चंदन प्रभाकर ने शिक्षकों का एक-एक टीएलएम देखा और जल्द से जल्द आपन भोजपुर निपुण भोजपुर बनाने का लक्ष्य पूरा करने को कहा। प्रदीप कुमार ने टीएलएम को देख कर शिक्षकों की तारीफ की और कहा कि यह काफी ज्ञानवर्धक है। इसके अलावा प्रखंड स्तरीय टीएलएम 3.0 का चयन भी कर लिया गया। डॉ ज्ञान प्रकाश ने विभिन्न शिक्षकों का और सीआरसी स्तर पर आए टीएलएम की प्रशंसा की l निर्णायक मंडल में इस्लाम अंसारी, पंकज कुमार व म...