सहरसा, फरवरी 14 -- पतरघट, एक संवाददाता। विभागीय निर्देशानुसार बीआरसी पतरघट में प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेला आयोजित किया गया। मेले का उद्घाटन बीडीओ इन्द्रदेव कुमार निराला ने किया। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अलख जगाने वाले शिक्षकों पर बच्चों का भविष्य निर्भर है। विद्यालय और विद्यार्थियों के प्रति समर्पित शिक्षक ही समाज में आदर्श बनते हैं। बीडीओ ने शिक्षकों द्वारा तैयार नवाचारी टीएलएम का मुआयना कर सराहना की और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भद्दी संकुल के एनपीएस भरना टोला की शिक्षिकाएं पूजा कर्ण व पल्लवी कुमारी को मिला। द्वितीय स्थान पीपरा संकुल के एमएस गोलमा की स्वर्ण शिखा भारती व अरविन्द कुमार तिवारी, जबकि तृतीय स्थान धबौली संकुल के एनपीएस चकारही की निधि कुमारी व साहिस्ता प्रवीण को प्राप्त हुआ। मौके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.