जहानाबाद, दिसम्बर 23 -- घोसी, निज़ संवाददाता। घोसी प्रखंड स्तरीय जनशिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन घोसी प्रखंड कार्यालय परिसर घोषी में मंगलवार को किया गया। विधानसभा स्तरीय एनडीए के एक टीम का गठन किया गया है जो सरकार द्वारा प्रायोजित लाभकारी योजनाओं लाभ दिलाने में सहायता को लेकर प्रत्येक महीने के प्रथम मंगलवार को मोदनगंज, द्वितीय मंगलवार को काको, तृतीय मंगलवार को घोषी एवं चतुर्थ मंगलवार को हुलासगंज प्रखंड परिसर में इस कार्यक्रम को किया जाना है। इस टीम में शामिल लोगों के द्वारा सामाजिक हित में बिहार सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प है। इस टीम के माध्यम से विधायक, सांसद, बिहार सरकार के मंत्री अथवा केन्द्र सरकार के मंत्री तक लोग पहुंचेंगे और समस्या सुलझाने में मदद करेंगे। इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद माननीय डाक्टर अरूण...