सिमडेगा, दिसम्बर 5 -- केरसर्ई, प्रतिनिधि। प्रखंड के किनकेल गांव में प्रखंड स्तरीय ग्राम सभा मंच का दो दिवसीय कानूनी प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर में अनूप लकड़ा ने पेसा कानून 1996, पांचवी अनुसूची और संविधान में ग्राम सभा की शक्तियां, वनाधिकार कानून एवं सामूहिक बाजारीकरण का मॉडल, ग्राम सभा की निर्णय क्षमता, अधिकार और रणनीति निर्माण,प्रतिभागियों को सामूहिक बाजारीकरण, ग्राम आधारित निर्णय प्रक्रिया और स्वशासन प्रणाली को मजबूत करने का तरीका बताया गया। प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताया और ग्राम सभा को संवैधानिक अधिकारों के अनुरूप सक्रिय करने का संकल्प लिया गया। मुख्य रूप से रजत टेटे, राफैल कुल्लू, मरियम,बसंती देवी, गुलेन्द्र मांझी,यशोदा देवी, रामेश्वर मांझी, जुएल कुजूर, बिदूरनाथ मांझी सहित काफी संख्या में लोगों उपस्थित थ...