चाईबासा, दिसम्बर 24 -- चाईबासा। मंझारी प्रखंड में प्रखंड स्तरीय केसीसी ऋण वितरण को लेकर प्रखंड स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन मंझारी प्रखंड मुख्यालय में किया गया। इस शिविर में 500 कृषकों के बीच केसीसी ऋण वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इस बैठक में प्रखंड के कृषि पदाधिकारी विमल हासदा , प्रखंड तकनीक प्रबंधक राधा मोहन सहायक तकनीक प्रबंधक कृषक मित्र फार्मर प्रोड्यूजिंग आर्गेनाइजेशन के सदस्य उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि 27 दिसंबर को मंझारी प्रखंड में बैंक ऑफ़ इंडिया के उटूमटकम शाखा द्वारा सिविर का आयोजन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...