जामताड़ा, फरवरी 12 -- प्रखंड स्तरीय कृषि मेला में उमड़े 300 किसान, आधुनिक तकनीक अपनाने का आह्वान करमाटांड़, प्रतिनिधि। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) एवं कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग जामताड़ा के तत्वावधान में गुरूवार को प्रखंड परिसर करमाटांड़ में प्रखंड स्तरीय किसान मेला सह उद्यान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मेले में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से लगभग 300 किसानों ने भाग लेकर अपनी कृषि उपज का प्रदर्शन किया। वहीं कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस मेले में किसानों ने बंदगोभी, फूलगोभी, बैंगन, टमाटर, गाजर, मूली, फ्रेंचबीन, मिर्च, लौकी, खीरा, कोहड़ा, जौ, मटर, आलू, पपीता, अमरूद, गेहूं, अरहर, सरसों, स्ट्रॉबेरी, गुलाब, धनिया, हल्दी, मशरूम आदि फसलों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई। उत्कृष्ट उत्पाद के आधा...