कटिहार, जनवरी 31 -- फलका।एक संवाददाता शुक्रवार को फलका प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन के सभागार में प्रखंड स्तरीय किसान सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नवगठित किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रदीप प्रभा कर रहे थे। जबकि मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी सौरव कुमार,कृषि समन्वयक राकेश रोशन,अरुण रंजन, दिव्यांशु कुमार आदि मौजूद थे। इस बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी के द्वारा कृषोन्नति योजना के तहत सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन विकास योजना की जानकारी दी गई। बैठक में आत्मा के प्रखंड अध्यक्ष के द्वारा भी किसान सलाहकार समिति के माध्यम से कृषि एवं संबद्ध विभागों के कार्यों में किसानों की सीधी भागीदारी सुनिश्चित किए जाने की बात कही। इस मौके पर सदस्य प्रमोद कुमार, मुकेश शर्मा,शिवम चौधरी,रविंदर चौधरी आदि मौजूद थे।

हिंदी हि...