कोडरमा, मार्च 14 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि । खरखार पंचायत के लहरियाटांड़ में प्रखंड स्तरीय इंटरफ़ेस कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष रामधन यादव ने कहा कि संस्था सृजन महिला विकास मंच का कार्य ज़मीनी स्तर है, जो सराहनीय है। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत सचिव नरगीस खान और अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सचिव ने सामुदायिक सशक्तिकरण परियोजना अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान जन प्रतिनिधियों ने सभी चुनौतियों पर विचार कर उसका समाधान पर रोशनी डाली। संचालन अनीता कुमारी ने की। मौके पर जिप सदस्य शांति प्रिया, मुखिया ममता देवी, पिंटू यादव,वार्ड सदस्य राजेंद्र यादव, संजय पासवान उपस्थि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...