सिमडेगा, नवम्बर 4 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड के एसबीआई बैंक के समीप मंगलवार को वयोवृद्ध प्रखंड स्तरीय आयुष हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में लगभग 110 ग्रामीणों का हेल्थ चेकउप बीपी, सुगर का किया गया। वही सभी को आवश्यक दवा का वितरण मुफ्त में किया गया। साथ ही कैम्प में आये लोगों को हेल्थ संबंधित जानकारी दी गई। साथ मे योगा के बारे में जानकारी दी गई। आज सभी को अपने स्वास्थ्य के लिये योग जरूरी है। कैम्प में मुख्य रूप से आयुष डॉ नेहा तिर्की, योगा इंस्ट्रक्टर उर्मिला देवी, खुदीराम सिंह, सहिया शुषमा केरकेट्टा, एस्थेर केरकेट्टा उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...