गिरडीह, अगस्त 30 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिला झामुमो की महिला मोर्चा की बैठक शनिवार को सर्किट हाउस में हुई। जिसमें संगठन को प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर तक सशक्त करने का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता कर रही प्रमीला मेहरा ने कहा कि पंचायत स्तर तक महिला मोर्चा का गठन व सशक्तीकरण होगा। झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही हरेक योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। मुख्य रुप से दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अंतिम जोहार यात्रा को सफल बनाने और इसमें महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर निर्णय लिया गया। बैठक में सचिव ज्योति सोरेन, पूजा मुर्मू, शांति मुर्मू, रुकसार खातुन, रीना बास्के, कुरैशा बानो, माला देवी, सुनीता देवी, पार्वती देवी आदि थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.