गिरडीह, अप्रैल 19 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। सुरक्षा के अभाव में प्रखंड सह अंचल परिसर के पेड़-पौधों पर खतरा मंडराने लगा है। प्रखंड परिसर में लगे पेड़ों की टहनी लगातार काटी जा रही है। सुरक्षा के अभाव में प्रखंड सह अंचल परिसर की भव्यता पर ग्रहण लगने लगा है। प्रखंड परिसर में लगे पेड़-पौधों की हरियाली देखते ही बनती है, लेकिन रख रखाव के अभाव में वनस्पतियों को भारी नुकसान होने लगा है। बावजूद इसके प्रखंड सह अंचल कार्यालय में पदस्थापित बाबुओं द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सुरक्षा के लिहाज से अंचल कार्यालय में गार्ड भी तैनात किया गया है, लेकिन गार्ड भी अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करने में कोताही बरते रहे हैं। प्रखंड सह अंचल कार्यालय खुला रहने के समय सुरक्षा गार्ड केवल वाहनों के पार्किंग कार्य कराने तक ही सिमट जाते हैं। जबकि अवकाश की अवधि में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.