कोडरमा, जून 21 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय मरकच्चो में एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. ब्रजेश कुमार वर्मा ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि "योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि यह मन को भी शांति प्रदान करता है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति दीर्घायु होता है और गंभीर बीमारियों से बचाव होता है।" उन्होंने सभी को प्रतिदिन योग करने का आग्रह भी किया। कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षक सुधीर कुमार के नेतृत्व में उपस्थित कर्मियों और पदाधिकारियों को विभिन्न योगासन कराए गए। इसी क्रम में प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में भी योग दिवस के उपलक्ष्य में छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.