लातेहार, फरवरी 11 -- चंदवा प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को प्रखंड समन्वय समिति की बैठक बीउीओ चंदन प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान नियमित टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। पेयजल विभाग को गर्मी को देखते हुए खराब चापाकलों की शीघ्र मरम्मत और जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया। पशुपालन विभाग से पशु टीकाकरण अभियान तेज करने और योजनाओं का लाभ पशुपालकों तक पहुंचाने को कहा गया। पेंशन योजनाओं में लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन तथा पात्र लाभुकों को समय पर लाभ देने पर बल दिया गया। कृषि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.