कटिहार, दिसम्बर 10 -- मनिहारी नि स प्रखंड सभागार मे आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम मनिहारी अन्तर्गत ब्लाॅक कनवर्जन्स फोरम (बीसीएफ) की मासिक बैठक आयोजित की गई। पीएचसी प्रभारी, सीडीपीओ, बीईओ, प्रखंड परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी जिविका के परियोजना पदाधिकारी सहित कुल नौ विभाग के अधिकारी बैठक मे मुख्य रूप से शामिल थे। बैठक मे शिक्षा , स्वास्थ्य विभाग की ओर से गर्भा अवस्था, प्रसव, कालाजार, पशुपालन, आदि पर विशेष चर्चा की गई। वहीं पशुपालन के साथ साथ जीविका ,आईसीडीएस के सभी बिंदुओ पर जानकारी साझा की गई। बीडीओ सनत कुमार ने सभी विभाग के अधिकारयो से प्रतिवेदन प्राप्त कर आगे बेहतर कार्य करने का अपील किया । मौके पर पीएचसी प्रभारी चिकित्सक डाक्टर इमरान, हेल्थ मैनेजर उमर फारूख आदि लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.