कटिहार, दिसम्बर 17 -- मनिहारी निस पंचायत समिति की सामान्य बैठक 22 दिसंबर को प्रखंड सभागार मे आयोजित की जाएगी। कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ सनत कुमार ने पत्र जारी कर सांसद ,विधायक सहित सभी जनप्रतिनिधियो को इसकी जानकारी दी है। बैठक का मुख्य विचारणीय विषय बीपीडीपी वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु योजनाओ का चयन,सभी विभागो के कार्यो की समीक्षा तथा अध्यक्ष के निर्णय के अनुसार अन्य कार्यवाही की जाएगी । बीडीओ ने बताया कि सांसद ,विधायक व स्थानीय जनप्रतिनिधि बैठक में शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...