सिमडेगा, जनवरी 10 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को बीईईओ अरूण कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में प्रधानाध्यापकों की मासिक गुरू गोष्ठी हुई। गोष्ठी में स्कूलों में चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। बीईईओ ने सभी शिक्षकों को समय पर स्कूल पहुंच कर बच्चों को गुणवतापूर्ण शिक्षा देने, मध्याहन भोजन साप्ताहिक मेनू का अनुपालन करने, सीआरपी, बीआरपी को नियमित स्कूलों का अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी स्कूलों में पोषण वाटिका लगाने की अपील की। वहीं विद्यालय में उपस्थित विद्यार्थियों की संख्या ई विद्या विहिनी में नियमित रूप से उपलोड करने का निर्देश दिया। मौके पर बीपीओ प्रमिला बड़ाईक सहित अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...