चक्रधरपुर, फरवरी 1 -- चक्रधरपुर, संवाददाता । चक्रधरपुर प्रखंड संसाधन केंद्र में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय उत्तम मिड डे मील प्रतिस्पर्धा कुकिंग कंपटीशन 2024-25 का आयोजन किया गया। इसमें सभी विद्यालयों के मिड डे मील बनाने वाली रसोईया दीदी द्वारा मिड डे मील बनाया गया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी कांचन मुखर्जी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर अंशुमन शर्मा ने रसाईया दीदी द्वारा बनाए गए भोजन का निरीक्षण किया। वहीं रसोईया दीदी कुकिंग कंपटीशन में पहला पुरस्कार उत्क्रमित हाई स्कूल रोलाडीह के रसोईया सोनामुखी महतो व कविता महतो को मिला। जबकि द्वितीय पुरस्कार मध्य विद्यालय आसनतलिया के खुखु माझी व पुतुल रवानी को मिला। इस मौके पर बीपीओ पवन सिंह, बलराज कपूर, सीआरपी संतोष कुमार, सुशीला बिरुवा, सविता महतो, अनिल कुमार प्रजापति, महेन्द्र लाल गुप्ता आदि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.