मुजफ्फरपुर, अगस्त 29 -- मुजफ्फरपुर। शहर के अघोरिया बाजार चौक के निकट बाइक सवार बदमाशों ने बंदरा व मुरौल प्रखंड शिक्षा अधिकारी प्रेमलता सिन्हा के गले से सोने की चेन झपट ली। उन्होंने काजी मोहम्मदपुर थाने में इसकी एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस को बताया है कि घटना मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे उस समय हुई जब ऑटो से उतरकर तिरहुत एकेडमी स्कूल जा रही थी। बाइक सवार दोनों बदमाश तेजी से आरडीएस कॉलेज की तरफ फरार हो गए। थानेदार ने बताया कि सीसीटीवी से जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.