चाईबासा, फरवरी 20 -- चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम में पंचायत स्तर में आबद्ध निधि में सबसे खराब व्यय की स्थिति नोवामुंडी प्रखंड की है। इस पर उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी से शोकॉज जारी करने निर्देश दिया है। उन्होंने पूर्व से लंबित योजनाओं को पूर्ण करने के कार्य में विशेष ध्यान देते हुए सभी लंबित योजनाओं को पूर्ण करने को कहा। ऐसा नहीं होने पर व्यय की गई राशि की नियमनुसार वसूली करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया। उप विकास आयुक्त गुरुवार को समाहरणालय में जिला ग्रामीण विकास शाखा सभागार में पंचायती राज विभाग अंतर्गत 15 वित्तीय आयोग अन्तर्गत विभिन्न मद में व्यय की स्थिति, पंचायतों में व्यय का ऑडिट, ज्ञान केंद्र, मनरेगा व आवास योजना अंतर्गत विभिन्न मानकों में प्रगति से संबंधित सम...