साहिबगंज, दिसम्बर 25 -- बोरियो, प्रतिनिधि प्रखंड व आसपास के ग्रामीण इलाके में गुरूवार को हर्षोल्लास के साथ क्रिसमस मनाया गया। पथरा मिशन में सुबह विशेष प्रार्थना सभा हुई। फादर फिलीपि टुडू ने मिस्सा पूजा कराई। फादर ने शांति, प्रेम व दया का संदेश दिया एवं प्रभु यीशु के बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने मोमबत्ती जलाकर चर्च की परिक्रमा की। मध्य रात में प्रभु यीशु के जन्म की खुशी मनाई। मौके पर सिस्टर जोय, सोनी मुर्मू, जेम्स मुर्मू, एग्नेशियस मुर्मू, लुक्स हांसदा, सामू हेम्ब्रम, समेत अन्य शामिल हुए। क्रिसमस पर बथानी, अप्रौल,बालीडीह गांवों के लोग शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...