चतरा, जनवरी 30 -- प्रतापपुर निज प्रतिनिधि प्रखंड में फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले की जांच करने तीन सदस्यीय राज्य स्तरीय टीम गुरूवार को प्रतापपुर प्रखंड कार्यालय पहुंची। बताया गया कि प्रतापपुर प्रखंड के रामपुर, बभने और योगियारा पंचायतों में कथित रूप से फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी किए जाने के मामले की राज्यस्तरीय जांच टीम पहुंची और संबंधित अभिलेखों की जांच की। टीम का नेतृत्व जांच अधिकारी अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय के निदेशक कुमुद सहाय (आईएएस) कर रहे हैं। जांच के दौरान बीडीओ अभिषेक पाण्डेय संबंधित पंचायतों के मुखिया, वर्तमान एवं पूर्व पंचायत सचिव, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, आंगनबाड़ी सेविकाएं तथा कुछ वार्ड सदस्य मौजूद रहे। टीम ने जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण से जुड़े रजिस्टर,अब तक निर्गत जन्म प्रमाण पत्रों की सूची तथा डिजिटल रिकॉर्ड की समीक्षा की ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.