गढ़वा, फरवरी 5 -- केतार। प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत सहायक अध्यापकों के मानदेय में दस प्रतिशत वृद्धि करने के लिए सरकार द्वारा जनवरी 2024 में आयोजित आकलन दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके सहायक अध्यापकों को लगभग छह माह बीतने के बाद भी उनके मानदेय में वृद्धि के लिए प्रखंड स्तरीय प्रशासनिक सह अनुशासनिक प्राधिकार की बैठक नहीं हुई। प्राधिकार की बैठक नहीं होने से अल्प मानदेय पर कार्य करने वाले सहायक अध्यापकों में विभाग के प्रति गहरी नाराजगी है। दर्जनों सहायक अध्यापकों ने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों में प्राधिकार की बैठक कर सहायक अध्यापकों के मानदेय में दस प्रतिशत वृद्धि कर दिया गया है लेकिन यहां कार्यरत सहायक अध्यापकों के मानदेय में वृद्धि के लिए विभाग का रवैया उदासीन है। सहायक अध्यापकों ने वरीय पदाधिकारी से प्राधिकार की अविलंब बैठक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.