चतरा, मार्च 24 -- प्रतापपुर निज प्रतिनिधि प्रखंड में इन दिनों महुआ का फसल भरपूर मात्रा में फला हुआ है। काफी मात्रा में पेड़ से गिर रहा है महुआ। लोग महुआ चुनने के लिए रात में ही जंगलों में डेरा डाल रहे हैं। रात में महुआ की रखवाली करते हैं और सुबह सभी परिवार मिलकर महुआ चुनते हैं। इस महुआ के फसल से मध्य वर्गीय परिवारों को अच्छी खासी आमदनी हो जाती है। महुआ से सिर्फ शराब ही नहीं बनता है बल्कि महुआ से आचार भी बनाया जाता है। अज्ञानतावश लोग महुआ चुनने के चक्कर में पेड़ के निचे आग लगा दे रहे हैं। जिससे आग पूरे जंगल को अपने चपेट में ले रहा है। दो दिन पहले ही सिद्दकी पंचायत के कई हिस्सों में आग को वन कर्मियों के द्वारा आग को बुझाने का काम किया गया है। इसके बावजूद अभी भी कई क्षेत्रों में महुआ पेड़ के निचे साफ-सफाई करने के चक्कर में महुआ का पता जमा कर आग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.