बेगुसराय, जनवरी 23 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड भर में मां सरस्वती की पूजा शुक्रवार को धूमधाम से की गयी। सरस्वती पूजा को लेकर छात्रों व युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। छात्र अपने अपने विद्यालय में व युवा अपने अपने आवासीय परिसर या आसपास मंडप स्थापित कर मां सरस्वती की अराधना कर रहे थे। प्रसाद, सजावट की सामग्री आदि की खरीदारी को लेकर प्रखंड मुख्यालय सहित अन्य ग्रामीण बाजारों में शुक्रवार को भी काफी भीड़ देखी गयी। ग्रामीण मयंक कुमार ने बताया कि मां सरस्वती की पूजा को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। मां सरस्वती के पूजन से शिक्षा एवं विद्या में नयी ऊर्जा का संचार होता है। पंडित प्रकाश मिश्रा ने बताया कि मां सरस्वती ज्ञान विवेक, कला और साहित्य की देवी हैं. इनकी आराधना का उद्देश्य सदगुणों को बढ़ाना और सार्थक सृजन करना है।सार्वजनिक चौक चौराहो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.