कोडरमा, अगस्त 11 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र में प्रधानमंत्री जन औषधि योजना का लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है। सस्ती दर पर उच्च गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू हुई यह महत्वाकांक्षी योजना अब यहां दम तोड़ चुकी है। दशारो पंचायत, सिमरिया पंचायत के डुमरडीहा, चोपनाडीह पंचायत के कोन्डराडीह और मरकच्चो दक्षिणी पंचायत में जन औषधि केंद्र खोलने के लिए लाइसेंस तो जारी किए गए हैं, लेकिन इन जगहों पर केंद्र संचालित ही नहीं हो रहे। नतीजतन, ग्रामीणों को सस्ती दवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के तहत जेनेरिक दवाइयों को ब्रांडेड दवाओं की तुलना में कम कीमत पर उपलब्ध कराने का प्रावधान है, जबकि प्रभावशीलता के मामले में ये बराबरी करती हैं। इस अभियान का मकसद जनता को जागरूक कर ब्रांडेड दवाओं ...