सिमडेगा, दिसम्बर 2 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। बीडीओ नूतन मिंज की अध्यक्षता में मंगलवार को मनरेगा योजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रखंड में चल रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली। मनरेगा की योजनाओं में मानव सृजन बढ़ाने का निर्देश दिया। वही मनरेगा के मजदूरों का इकेवायसी करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही लंबित पोटो हो खेल मैदान, आंगनबाड़ी को पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही स्वीकृत मोरम पथ को पूरा करने का निर्देश दिया। वही सभी योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। आम बागवानी का लक्ष्य समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही बागवानी में आम, चीकू, लीची, इमारती पौधा आदि वृक्ष लगाने का निर्देश दिया गया। बैठक में बीपीओ सरोजिनी कुमारी, माणिकलाल, अनिल कुमार नाग, जितेंद्र कुमार, प्रणय भगत, रोजगार सेवक आदि उपस्थित थे। -
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.