घाटशिला, जनवरी 5 -- मुसाबनी। प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में सोमवार को बीडीओ पवन कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य संबंधी प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड के सभी इंडिकेटर के ऊपर विचार विमर्श किया गया। जिसमें मुख्य रूप से एनीमिया की रोकथाम, टी बी, गर्भवती महिलाओं का पूर्व में की जाने वाली जांच, बच्चों के लिए प्रखंड में चल रहे रूटीन वैक्सीनेशन कार्यक्रम की प्रगति पर विचार किया गया एवं इसकी रिपोर्ट देखी गई। इसके साथ ही बैठक में महिलाओं के संस्थागत प्रसव की रिपोर्ट भी तलब की गई। इस मौके पर 8 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला जो कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केन्दाडीह में आयोजित होगा, इस मेला को सफल बनाने के लिए सभी रणनीति तैयार की गई, और बीडीओ द्वारा इसको लेकर ज़रूरी ...