मधेपुरा, मार्च 11 -- आलमनगर। प्रखंड कार्यालय में सोमवार को नए बीडीओ के नेतृत्व में आवास योजना को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बीडीओ अजय कुमार ने पदभार ग्रहण कर प्रधानमंत्री आवास योजना पर आवास सहायकों के साथ बैठक की। बीडीओ ने आवास योजना के पुराने लाभुक और नए लाभुक की जानकारी ली। बैठक में आवास योजना के सफल संचालन पर कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। बीडीओ ने आवास सहायक से कहा कि अपने पंचायत में समय से आवास निर्माण को क्रियान्वयन के लिए हमेशा लाभुकों को प्रेरित करते रहें। बैठक में आवास पर्यवेक्षक मो. अफरोज, लेखापाल रिंकु झा, कार्यालय सहायक सुमंत कुमार, सहायक किसलय कुमार, सोनेलाल कुमार, रतन कुमार, शंकर कुमार, आनंद राज, अनिल आजाद, जयराम कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.