कोडरमा, जुलाई 17 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। सतगावां प्रखंड परिसर में बुधवार को मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत गाय, बकरी, सूकर, बतख और चूजा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला पशुपालन पदाधिकारी अरविंद सिंह, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी रविकांत कुमार, मुखिया सदानंद कुमार एवं सुनील सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान लाभुकों के बीच विभिन्न प्रकार के पशुधन का वितरण किया गया। जिसमें पुष्पा देवी, प्रमिला देवी, शर्मिला देवी, प्रियंका कुमारी, चंपा देवी एवं आशा देवी को गाय दी गई। लालो देवी, गुड्डी देवी, सुगी देवी, गीता देवी, संजय राजवंशी एवं धनेश्वरी देवी को सूकर प्रदान किया गया। वहीं रंजू को बतख और आशा देवी, बलिया देवी, रोहिणी देवी समेत अन्य को बकरियां वितरित की गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.