गिरडीह, नवम्बर 12 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। झारखंड के 25वें स्थापना दिवस पर मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय के सभागर में प्रमुख गौतम सिंह की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का संचालन बाल विकास परियोजना के कर्मी मनोज कुमार पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम में बीडीओ देवेंद्र दास, सीओ यशवंत कुमार सिन्हा, बीस सूत्री अध्यक्ष सफीक अंसारी, नोडल पदाधिकारी जेएसएलपीएस, विधायक प्रतिनिधि पवन साव, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष निरंजन राय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष उदय सिंह आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। मौके पर महिला मंडल की दीदी, किसान एवं प्रखंड व अंचल के कर्मी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...