हजारीबाग, जनवरी 5 -- बड़कागांव प्रतिनिधि कट ऑफ डेट को लेकर त्रिपक्षीय वार्ता नहीं कराए जाने कारण विस्थापित युवा संघर्ष समिति द्वारा छह जनवरी को बड़कागांव प्रखंड व स्थानीय कार्यालय में तालाबंदी किया जायेगा। उक्त आशय कि जानकारी समिति की नेतृत्वकर्ता ने दी। विज्ञप्ति जारी कर बताया कि एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल खनन परियोजना बड़कागांव में कट ऑफ डेट को लेकर स्थानीय बेरोजगार युवक युवतियों के द्वारा आन्दोलन से अब तक इस क्षेत्र की जनता को कोई भी सफलता नहीं मिली है। एनटीपीसी व स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारियों के द्वारा सदैव छल प्रपंच करने एवं आश्वासन के सिवाय अब तक कुछ हासिल नहीं हो सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...