समस्तीपुर, फरवरी 15 -- पूसा। जीविका पूसा के तत्वाधान में नीरा काउंटर का शुभारंभ प्रखंड कार्यालय के निकट किया गया। विधिवत उद्घाटन जिला परियोजना प्रबंधक विक्रांत शंकर सिंह ने किया। मौके पर उन्होंने कहा कि आम आदमी के लिए नीरा बहुत ही लाभप्रद व उत्तम है। इस मौके पर बीपीएम इंद्र कुमार कांति, अनिरुद्ध कुमार, रंजन कुमार सिंह, राजगीर शर्मा, शिव चंद्र कामत, क्षेत्रीय समन्वयक, कामिनी कुमारी, प्रिया कुमारी, आरती कुमारी, मोनिका कुमारी व अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...