बेगुसराय, अगस्त 28 -- छौड़ाही, निज संवाददाता। प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति का चुनाव व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के साथ प्रखंड मुख्यालय के नीचले तल पर संपन्न हो गया। इस दौरान सुबह 7 बजे से संध्या साढ़े 4 बजे तक समिति से जुड़े महिला-पुरुष सदस्य वोटरों के मत देने का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान तय समय सीमा के अनुसार कुल 560 वोटरों के मुकाबले 312 महिला-पुरुष वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मत्स्यजीवी सहयोग समिति के अध्यक्ष पद पर 5, मंत्री के 4 तथा प्रबंधकारिणी सदस्य हेतु कुल 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। संध्या पांच बजे से मतगणना आरंभ होते ही प्रत्याशी व उनके समर्थक काफी उत्सुक दिखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.