बोकारो, अप्रैल 7 -- पेटरवार। पेटरवार स्थित भाजपा के प्रधान कार्यालय में रविवार को प्रखंड भाजपा अध्यक्ष रवि शंकर जायसवाल की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी का 46वां स्थापना दिवस समारोह उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर से लेकर गांवों तक अपने-अपने घरों में भाजपा का झंडा लहराया। इस बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता शांतिलाल जैन ने भाजपा की स्थापना पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान पूर्व प्रखंड भाजपा अध्यक्ष असित कुमार बनर्जी, राजेश कुमार आहूजा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...