आरा, फरवरी 2 -- चरपोखरी, एक संवाददाता। जिले के चरपोखरी प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष सोमवार को भवन निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले जनप्रतिनिधियों ने धरना दिया। चरपोखरी परिसर में प्रस्तावित कार्यालय भवन का चयनित स्थल पर निर्माण और प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय चरपोखरी के समीप की भूमि की अवैध जमाबंदी रद्द कराने की मांग उठाई गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रखंड सह अंचल भवन निर्माण को लेकर प्रस्तावित स्थल के बदले उच्च अधिकारियों को गुमराह कर दूसरे स्थान पर भवन निर्माण कराया जा रहा है। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता पसौर पंचायत के मुखिया पप्पू साह ने की और संचालन सेवानिवृत शिक्षक अवधेश सिंह ने किया। धरना-प्रदर्शन में जनप्रिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.