हजारीबाग, जनवरी 8 -- कटकमसांडी। प्रतिनिधि कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र में मानवीय पहल के तहत प्रशासन ने छह नाबालिग बच्चों को असुरक्षित परिवेश से निकालकर शेल्टर होम में सुरक्षित आश्रय दिलाया। इनमें सबसे छोटा बच्चा मात्र 6 माह का है, जबकि सबसे बड़ा 13 वर्ष का है। बताया जाता है कि बच्चों की मां की मृत्यु छह माह पूर्व प्रसव के दौरान हो गई थी। इसके बाद से पिता अनिल भुइयां शराब का आदी हो गया जिससे बच्चों की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई थी।बच्चों की बदतर स्थिति की जानकारी ढोठवा पंचायत मुखिया जय प्रकाश केसरी ने कटकमसांडी बीडीओ पूजा कुमारी को दी। बीडीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की और एक चार सदस्यीय जांच समिति गठित कर विस्तृत जांच करवाई। जांच में बच्चों के साथ दुर्व्यवहार और उपेक्षा की पुष्टि हुई।इसके बाद प्रखंड प्रशासन ने मामले की र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.