दुमका, फरवरी 20 -- शिकारीपाड़ा प्रतिनिधि। बादल पाड़ा में कोल कंपनी का विरोध के दुसरे दिन आज शिकारीपाड़ा प्रखंड प्रशासन द्वारा लोगों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए शिविर लगाया गया। बता दें इसी इसी गांव में 18 फरवरी 2026 को जमीन देने हेतु ग्रामसभा आयोजित कर सहमति पत्र प्रदान करने के लिए अंचल कार्यालय द्वारा नोटिस जारी किया गया था। जिसका ग्रामीणों ने विरोध करते हुए किसी भी कीमत पर जमीन नहीं देने की नारेबाजी की। उसके बाद आनन फानन में गुरुवार 19 फरवरी 2026 को प्रखंड प्रशासन द्वारा एक बहुउद्देशीय कैंप का आयोजन किया गया।कैंप के उद्देश्य के संबंध में बताते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद एजाज आलम ने कहा कि यह प्रखंड मुख्यालय का दूरस्थ गांव है जिसके कारण इस इस क्षेत्र के ग्रामीण ब्लॉक पहुंच नहीं पाते हैं और सुविधाओं से वंचित रहते है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.