गढ़वा, जनवरी 8 -- रंका, प्रतिनिधि। प्रखंड प्रमुख का पद लंबे समय से रिक्त चल रहा था। अनुमंडल पदाधिकारी रुद्र प्रताप के निर्देश पर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में गुरुवार को निर्धारित समय पर प्रमुख पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई। प्रमुख पद के लिए तीन दावेदारों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। उनमें हेमंत लकड़ा, पूर्व प्रमुख लीलावती देवी व हिरमानी देवी शामिल थीं। तीनों उम्मीदवारों ने विधिवत अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम बेला टोपनो और अंचल पदाधिकारी शिवपूजन तिवारी की देखरेख में चयन प्रक्रिया संपन्न कराई गई। उस दौरान सभी पंचायत समिति सदस्यों ने अपने-अपने पसंदीदा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया। उसके बाद मतों की गिनती हुई। मतों की हुई गिनती में पूर्व प्रमुख लीलावती देव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.