गढ़वा, जनवरी 21 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड प्रमुख शोभा देवी ने दिशा की बैठक में झगड़ाखांड़ स्थित कल्याण गुरुकुल के जर्जर भवन की मरम्मत कर उसे पुनः सुचारू रूप से संचालित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जिले का एकमात्र कल्याण गुरुकुल भवनाथपुर प्रखंड के बनसनी पंचायत में स्थित है। वह विगत कई वर्षों से गढ़वा सहित अन्य जिलों के बच्चों को तकनीकी प्रशिक्षण देकर उन्हें अन्य राज्यों में रोजगार के लिए भेजने का कार्य करता रहा है। प्रखंड प्रमुख ने बताया कि कल्याण गुरुकुल भवन की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है। उसके कारण गुरुकुल के प्रिंसिपल सहित सभी प्रशिक्षु बच्चों को गुरुकुल छोड़कर अन्य जिलों के कल्याण गुरुकुल में शिफ्ट होना पड़ा है। उससे जिले के बच्चों को स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा है। उससे रोजगार की संभावनाएं प्रभावित हो रही हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.