पूर्णिया, फरवरी 9 -- जलालगढ़ एक संवाददाता।जलालगढ़ में रविवार को उस समय हंगामा मच गया जब प्रखंड प्रमुख निखिल किशोर उर्फ भिखारी यादव को कथित रूप से नशे की हालत में उत्पात मचाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना जलालगढ़ स्टेडियम की बताई जा रही है जहां कुछ युवक डिफेंस की तैयारी के लिए दौड़ लगाने पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्टेडियम पहुंचे प्रखंड प्रमुख की युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़कर हंगामा और हो-हल्ला में तब्दील हो गया। स्थिति को संभालने के लिए जलालगढ़ पंचायत के मुखिया पति राज कुमार दास उर्फ राजू मौके पर पहुंचे लेकिन आरोप है कि उनके साथ भी गाली-गलौज की गई और धक्का मुक्की की गई। सूचना मिलते ही जलालगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। पुलिस ने आगे की कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.