गढ़वा, जून 9 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रमुख शोभा देवी ने सोमवार को ब्लॉक सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में कार्यालय से पदाधिकारी और कर्मी गायब मिले। उसपर उन्होंने गहरी नाराजगी जतायी। उन्होंने कहा कि लापरवाह पदाधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई के लिए डीसी और डीडीसी से शिकायत की जाएगी। प्रमुख सुबह के 10.40 बजे अंचल कार्यालय निरीक्षण के लिए पहुंची। उस दौरान वहां पर अनुसेवक योगेंद्र साह को छोड़कर सभी अधिकारी और कर्मी गायब मिले। प्रमुख ने अनुसेवक से उपस्थिति पंजी की मांग की। उसके बाद अनुसेवक ने अपनी उपस्थिति बनाया। प्रमुख के पूछने पर अनुसेवक ने बताया कि आकर ऑफिस खोल रहे थे। उक्त कारण उपस्थिति नहीं बना पाए। उसके बाद उन्होंने बाल विकास परियोजना कार्यालय का निरीक्षण किया। उस दौरान कंप्यूटर कक्ष को छोड़कर सभी कार्यालयों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.