किशनगंज, फरवरी 18 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज सदर प्रखंड स्थित प्रखंड पंचायत राज कार्यालय का ताला तोड़कर कार्यालय में रखा कंप्यूटर, सीपीयू सहित अन्य समानों की चोरी कर ली गई। घटना 14 फरवरी की रात को घटी। घटना की सूचना कार्यालय के कर्मी ने किशगनंज सदर थाना की पुलिस को दी। थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस घटना के अनुसंधान में जुट गई है। 15 फरवरी की सुबह जब कार्यालय कर्मी कार्यालय पहुंचे तब कार्यालय के गेट का ताला टूटा हुआ देखा। इसके बाद कुछ अनहोनी की आशंका हुई। गेट के अंदर जाकर देखा तो कंप्यूटर, यूपीएस,इन्वर्टर,बैटरी,प्रिंटर की चोरी कर ली गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.