चतरा, जनवरी 4 -- लावालौंग, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों शीतलहर का प्रकोप जारी है। जिससे कनकनी काफी बढ़ गई है। सुबह और देर शाम ठंडी हवा चलने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। ठंड बढ़ने के साथ ही बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम देखी जा रही है। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं, वहीं गर्म कपड़ों की बिक्री में भी इजाफा हुआ है। शीतलहर का असर सबसे ज्यादा मजदूर वर्ग और खेतों में काम करने वाले किसानों पर पड़ा है। विगत दो दिनों से प्रखंड क्षेत्र कोहरे की चादर में लिपटा है। जिससे लोगों को सुबह के समय काम पर निकलना मुश्किल हो रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर चंदन...