सीवान, सितम्बर 6 -- सिसवन। प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिवस मनाया गया। मस्जिदों से जुलूस निकाला गया । इसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। प्रखंड के गंगापुर सिसवन, ग्यासपुर, कचनार, भीखपुर सहित अन्य जगहों पर जुलूस निकाला गया। इस मौके पर मौलाना ने हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद किया। मोहम्मद साहब ने विश्व को इंसानियत, शांति और भाईचारे का संदेश दिया। उनका जीवन त्याग, सादगी और मानवता का प्रतीक रहा है। शोभायात्रा में हर आयु वर्ग के लोगों ने धार्मिक नारों के साथ हिस्सा लिया। प्रशासन और पुलिस ने पूरे कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.