कोडरमा, जनवरी 4 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबलों का वितरण प्रखंड क्षेत्र में किया गया। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख विजय कुमार सिंह ने जरूरतमंद, गरीब एवं असहाय परिवारों के बीच कंबल वितरित किए। कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान प्रखंड प्रमुख ने कहा कि सरकार की मंशा है कि कड़ाके की ठंड में कोई भी व्यक्ति ठंड से परेशान न रहे। इसी उद्देश्य से प्रशासन के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक कंबल पहुंचाए जा रहे हैं, ताकि वे ठंड से सुरक्षित रह सकें। कंबल पाकर लाभुकों ने खुशी जताई और सरकार तथा प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। वितरण कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य दीपक राम समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...