भागलपुर, मार्च 21 -- सन्हौला प्रखंड परिसर को इनदोनों सजाया संवारा जा रहा है। परिसर के सभी भवनों की रंगाई पुताई चल रही है। प्रखंड स्तरीय सभी विभाग की व्यस्तता बढ़ी हुई है। दरअसल सन्हौला प्रखंड का आकांक्षी प्रखंड के रूप में चयन हुआ है। इसको लेकर केंद्रीय नीति आयोग की टीम प्रखंड का दो दिवसीय दौरा करने आ रही है। इसको लेकर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मियों तथा जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की है। डीडीसी और अनुमंडलाधिकारी भी प्रखंड का दौरा कर रहे हैं और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी शेखर सुमन ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर तैयारी चल रही है। नीति अयोग की टीम कुछ पंचायतों का दौरा भी कर सकती है। शेखर सुमन ने बताया कि इसी सप्ताह टीम का दौरा होने वाला है। टीम के दौरे के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.